मुंबई में अगले वर्ष 2 मार्च को जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव होने जा रहा है। इसमें म.प्र., राजस्थान, महाराष्ट्र और आसाम के दीक्षार्थी भैया लाभान्वित होंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की खबर…
इंदौर. समाधिष्ट गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के आशीर्वाद से श्रमण संस्कृति के नवपटाचार्य, शताब्दी देशनाचार्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनि राज के कर कमलों से पांच मुनि दीक्षाएं होने जा रही है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 2 मार्च 2025 को माया नगरी मुंबई में दोपहर 1 बजे से दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होगा।
यह हैं दीक्षार्थी भैया
-बाल ब्रह्मचारी अंकुर भैया नागौर राजस्थान
-बाल ब्रह्मचारी मंयक भैया गोंदिया महाराष्ट्र
-ब्रह्मचारी गणेशीलाल जी गुनौर मध्यप्रदेश
-ब्रह्मचारी यशवंत भैया रामगढ़ राजस्थान
-ब्रह्मचारी अनिल भैया गुवाहाटी आसम
आचार्य श्री देंगे दीक्षा
इन पांचों भैया जी को नवपटाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी अपने हस्त कमल से दीक्षा प्रदान करेंगे। नमोस्तु शासन जयवंत हो।
Add Comment