समाचार

नत्थीलाल जैन 13 को लेंगे जैनेश्वरी दीक्षा : मंदिर में हुई गोद भराई की रस्म


जैन संत बनने जा रहे नत्थीलाल जैन की गोद भराई का कार्यक्रम बड़ा जैन मंदिर में आयोजित हुआ। अंबाह रोड मुरैना निवासी 74 वर्षीय नत्थीलाल जैन आगामी 13 अक्टूबर को फिरोजाबाद में चातुर्मासरत अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य वसुनंदी महाराज के कर कमलों द्वारा जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं। जैन सिद्धांतों के अनुसार जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व किए जाने वाले संस्कारों के तहत बिनोली शोभायात्रा व गोद भराई का कार्यक्रम किया जाता है। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अंबाह। जैन संत बनने जा रहे नत्थीलाल जैन की गोद भराई का कार्यक्रम बड़ा जैन मंदिर में आयोजित हुआ। अंबाह रोड मुरैना निवासी 74 वर्षीय नत्थीलाल जैन आगामी 13 अक्टूबर को फिरोजाबाद में चातुर्मासरत अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य वसुनंदी महाराज के कर कमलों द्वारा जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं। जैन सिद्धांतों के अनुसार जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व किए जाने वाले संस्कारों के तहत बिनोली शोभायात्रा व गोद भराई का कार्यक्रम किया जाता है। बड़ा जैन मंदिर कमेटी के पूर्व मंत्री पदमचंद जैन ने बताया कि नत्थीलाल जैन की गोद भराई की रस्म बड़ा जैन मंदिर में की गई। समाज के लोगों ने पंच मेवा से श्री जैन की गोद भराई की रस्म अदा की। ज्ञात हो कि बीते साल नत्थीलाल जैन की पत्नी ने भी संत बनने के लिए दीक्षा ली थी।

नत्थीलाल जैन भी अब इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। वही गोद भराई की रस्म के दौरान उपस्थित जनसमूह ने णमोकार मंत्र के साथ मंगल गीतों का गुणगान किया। पदम चंद जैन ने बताया कि नत्थी लाल जैन संयम का मार्ग अपनाकर अनेक वर्षों से त्याग, तप की साधना मे अग्रसर है। इन्होंने सभी तरह के सुख, वैभव, घर परिवार का त्याग कर ब्रह्मचारी व्रत की साधना की है उसका पालन करते हुए वह गुरु सेवा में लीन रहे ओर जैनेश्वरी दीक्षा के भाव बनाते रहे साथ ही धार्मिक ग्रथों का अध्ययन भी करते रहे अब वह पुनीत अवसर इनके जीवन मे आया है की वह दीक्षा धारण कर संयम के मार्ग पर चलते हुए जैन धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे और मोक्ष महल की ओर अग्रसर होंगे। जिसका हर दीक्षार्थी को सदैव इंतज़ार रहता है कि वह संयम की धारणा को भा कर नियम पूर्वक धर्म का पालन करते हुए भगवान महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें