समाचार

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज जी का रहा सानिध्य : वार्षिक कालशाभिषेक महोत्सव एवं क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन


श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर आगरा का वार्षिक कालशाभिषेक महोत्सव एवं क्षमावाणी महोत्सव मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज जी के सानिध्य में मनाया गया। जल यात्रा राधिका विहार , रेणुका बाघ , विमल वाटिका होते हुए श्री मंदिर जी पर पूर्ण हुई। पढ़िए राहुल जैन एवं समकित जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर आगरा का वार्षिक कालशाभिषेक महोत्सव एवं क्षमावाणी महोत्सव मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विह्संत सागर जी महाराज जी के सानिध्य में मनाया गया।

जल यात्रा राधिका विहार , रेणुका बाघ , विमल वाटिका होते हुए श्री मंदिर जी पर पूर्ण हुई। मुख्य इंद्र बनने का सौभाग्य संपत संभव जैन परिवार को मिला। गुरुदेव ने क्षमा का महत्व बताते हुए सबको उत्तम क्षमा तीन बार एक दूसरे से बोलने के लिए कहा और सभी ने एक दूसरे से क्षमा मांगी।

त्यागी व्रतियों का सम्मान किया गया। सभी महिला मंडलों का सम्मान किया गया। समस्त पुजारी संघ का सम्मान किया गया।छोटे छोटे इंद्र इस जलयात्रा का हिस्सा बने।

पवन जैन चांदी वाले, सुनील कुमार जैन , सुरेश पांड्या, सुमेर पांड्या, अंकुश जैन, अंशुल जैन, भुवनेश टोंग्या, शशि जैन, राजकुमार जैन, अनिल जारखी, राखी जैन , सिमी जैन , वीणा जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं समकित जैन मोजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें