समाचार

कुंडलपुर में 287 पिच्छियां विराजमान हैं : आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम 16 अप्रैल को दो बजे से आयोजित होगा


विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र सिद्वक्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल तो दोपहर दो बजे से आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महा महोत्सव का कार्यकम आयोजित किया गया है। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सभी शिष्य मुनि आर्यिका संघ, ऐलक ,क्षुल्लक संघ सभी दूर-दूर से पैदल चलकर कुंडलपुर पहुंच रहे हैं। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


कुंडलपुर। विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र सिद्वक्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल तो दोपहर दो बजे से आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महा महोत्सव का कार्यकम आयोजित किया गया है। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सभी शिष्य मुनि आर्यिका संघ, ऐलक ,क्षुल्लक संघ सभी दूर-दूर से पैदल चलकर कुंडलपुर पहुंच रहे हैं। अभी मुनि-आर्यिका संघ के निरंतर आने का क्रम जारी है। 287 पिच्छियां अभी कुंडलपुर में विराजमान हैं। जिनमें 6 ऐलक, 41 क्षुल्लक,1 क्षुल्लिका, 9 निर्यापक, 78 मुनि, 152 आर्यिका हैं। साधु संघ की आहार चर्या हेतु करीब 400 चौके लगाए जा रहे हैं।

आहार चर्या हेतु बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं पडगाहन के लिए खड़े होते हैं। वे आहार चर्या कर अपने भाग्य को सराहते हुए पुण्यार्जन कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से सभी प्रान्तों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आने का क्रम जारी है। 16 अप्रैल को लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों के आने की संभावना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें