इस माह में तीन बड़े ग्रहों सूर्य, बुध और न्याय के देवता शनि का गोचर होगा। इस माह में बुध दो बार व सूर्य एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं शनि अपनी ही राशि कुंभ में वक्री होंगे। इस माह में ग्रहों का यह राशि परिवर्तन तीन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। जानिए अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज ग्रहों के राशि परिवर्तन पर क्या कहते हैं…
इस माह में तीन बड़े ग्रहों सूर्य, बुध और न्याय के देवता शनि का गोचर होगा। ज्योतिष में ग्रहों का गोचर होना या अपनी चाल बदलना एक अहम घटना होती है जिसका हर राशि पर असर पड़ता है। हालांकि यह निर्भर करता है कि कुंडली में संबंधित ग्रह किस घर में बैठा हुआ है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का हर राशि पर अलग-अलग असर होता है। इस माह में बुध दो बार व सूर्य एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं शनि अपनी ही राशि कुंभ में वक्री होंगे और 140 दिन तक उल्टी चाल चलेंगे। बुध तारा जून में अस्त होगा और 22 दिनों बाद जुलाई में उदित होगा। इस माह में ग्रहों का यह राशि परिवर्तन तीन राशि के जातकों वृषभ, सिंह और धनु राशि के लिए शुभ होगा।
प्रमोशन व तरक्की के योग
इन राशियों के जातकों को बुध के राशि परिवर्तन और शनि के अपनी ही राशि में वक्री होने से तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आय बढ़ने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन व करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस के लिए भी यह समय अनुकूल है। इन राशि के जातकों की सभी योजनाएं फलीभूत होंगी। हर एक कार्य में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
Add Comment