समाचार

भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक : मुनि श्री अजित सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन भी हुए


सारांश

आगरा की नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। भक्तों ने श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित किया और महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की। पूरी रिपोर्ट  शुभम जैन कासलीवाल की।


आगरा। आगरा की नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सौभाग्यशाली भक्तों ने भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर विधानाचार्य राकेश भैया जी के कुशल निर्देशन में अतिशयकारी भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का 108 मंत्रोच्चारण के साथ स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक किया। इसके बाद भक्तों ने श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित करते हुए श्री आदिनाथ महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की।

48 दीपकों से भक्तामर पाठ आराधना
कार्यक्रम के मध्य में मुनि श्री अजित सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन भी हुए। कार्यक्रम के समापन पर सायं 7 बजे से संगीतमय 48 दीपकों से भक्तामर पाठ आराधना का भी आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ससंघ का कार्यक्रम संपन्न कराने के पश्चात नॉर्थ ईदगाह जैन मंदिर से दोपहर 3 बजे श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राहुल विहार होते हुए शमशाबाद की ओर मंगल विहार हुआ।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेश सेठी, महामंत्री अशोक जैन,कोषाध्यक्ष राजेश जैन उपाध्यक्ष अजय कुमार जैन,उपमंत्री संजीव जैन,मधुत जैन,अखिल जैन,मुकेश जैन,विनोद जैन,जितेन्द्र जैन,दीपक जैन,विनोदचंद जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन कासलीवाल, समस्त सकल दिगंबर जैन समाज नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें