समाचार

भगवान आदिनाथ मोक्षकल्याणक उत्साह से मनाया: मंदिरों में हुआ पूजन विधान, निर्वाण लाडू चढ़ाया


सारांश

ललितपुर के अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र समेत पूरे क्षेत्र के जैन मंदिरों में जैन धर्म के प्रवर्तक तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक मनाया गया। शोभायात्रा भी निकाली गई। राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट।


ललितपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में शुक्रवार को प्रातःकाल मनाया गया। अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने जैन दर्शन के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए कहा कि प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान जिन्होंने सत्य को पाला, सत्य में पले और सत्य में जिए। उन्होंने असि- मसि- कृषि का संदेश देकर देश में भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाया।

विद्यासागर जी के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित
इसके पूर्व प्रातःकाल श्रावकों ने मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान की पूजन अभिषेक का पुण्यार्जन किया। इसके उपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ पुण्यार्जक परिवार ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर मुनि श्री का पादप्रक्षालन किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा. अक्षय टडैया ने किया। इसके पूर्व मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्यसागर महाराज के सान्निध्य में अभिनंदनोदय तीर्थ पर पुण्यार्जक परिवारों ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक शान्तिधारा की।

इन मंदिरों में भी मनाया मोक्षकल्याणक
आदिनाथ दिगम्बर जैन नईबस्ती में आदिनाथ भगवान मोक्षकल्याणक पर मूलनायक भगवान का प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा हुई जिसमें शिखरचंद शुभेन्दु मोदी, अरविन्द चतपुरिया,अशोक जैन खिरिया, कैप्टन राजकुमार, कोमलचंद रोडा ने पुण्यार्जन किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक शास्त्री व अरविन्द जैन ने किया। संयोजन जितेन्द्र जैन राजू प्रबंधक द्वारा किया गया। आदिनाथ बड़ा मंदिर में ब्रह्मचारी मनोज भैया के मार्गदर्शन में आदिनाथ मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस मौके पर पूजन भक्ति के साथ निर्वाण लाडू समर्पित हुआ। भक्ताम्मर विधान प्रबंधक अजित जैन गदयाना अकलंक जेैन के संयोजन में हुआ। इसके अतिरिक्त नगर के जैन अटामंदिर, पार्श्वनाथ नया मंदिर, बाहुबलि नगर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, इलाइट जैन मंदिर में भी भगवान का मोक्षकल्याणक मनाया।

श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी
अभिनंदनोदय तीर्थ पर सायंकाल मुनि श्री का बहुचर्चित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम हुआ जिसमें मुनि सुधासागर महाराज ने श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसके उपरान्त पंचकल्याणक महोत्सव के प्रमुख पात्र सौधर्म इन्द्र स्वतंत्र मोदी, महायज्ञनायक सीए संजीव जैन तथा यज्ञनायक मनोज जैन विनय जैन जडीबूटी परिवार से पूजन द्रव्य गाजेबाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकली जिसमें श्रावक भक्तिपूर्वक चल रहे थे। शोभायात्रा सावरकर चौक से होती हुई तुवन चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची जहां पंचायत के पदाधिकारियों ने अगुवाई की।

मुनि सुधासागर महाराज ने किया केशलोंच
निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने शुक्रवार प्रातःकाल अनंतचतुर्दशी पर केशलोंच कर अपने शरीर के बालों को तिनके की भाॅति उखाड़कर उत्कृष्ट साधना की। इस मौके पर उपस्थित श्रावकों ने मुनि श्री की साधना की, अनुमोदना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। शुक्रावार को मुनि श्री ने उपवास की साधना की।

राज्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री मौर्य को सौंपा पंचकल्याणक का आमंत्रण

प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने ललितपुर में 28 जनवरी से आयोजित होने वाले अभिनंदनोदय तीर्थ पंचकल्याणक रथोत्सव का आमंत्रण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंपते हुए जैन समाज की भावनाओं को अवगत कराया। इसके पूर्व दिगम्बर जैन पंचायत समिति का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन मीडिया प्रभारी अक्षय अलया संजीव जैन ममता स्पोर्ट के साथ राज्यमंत्री से मिला। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य के लिए आमंत्रित करने हेतु अनुरोध किया। स्मरण रहे कि ललितपुर में जैन समाज द्वारा आयोजित होने वाले महामहोत्सव में देश, प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं, धर्माचार्यों व समाजश्रेष्ठियों के पहुंचने की संभावनाए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें