समाचार

श्रावक के जीवन में देवदर्शन की महिमा अतुलनीय मुनि श्री सुधासागर श्रावकों बताई संस्कारों की महिमा


सारांश

ललितपुर के अभिनंदनोदय तीर्थ में धार्मिक आयोजन हुए। साथ ही शोभायात्रा भी निकाली गई। राजीव सिंघई द्वारा लिखित पूरी खबर पढ़िए।


ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर, ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा है कि जीवन में प्रभु दर्शन की महिमा यदि समझ गए तो समझो जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन अब दूर नहीं।

जैन धर्म में जन्म लिया है तो कम से कम अपने जीवन को धन्य बनाओ। तुम कई जन्म लेने के बाद भी ऐसा कुल नहीं पा सकते। मुनि श्री ने यह भी कहा कि भगवान के दर्शन बडे़ पुण्य के उदय से होते हैं।

मंदिर में देवदर्शन से जीवन में स्वतः ही संस्कार आते हैं जिनसे अच्छा आचरण और शाकाहार अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

पादप्रक्षालन और पडगाहन भी

धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर श्रावक श्रेष्ठियों ने पुण्यार्जन किया एवं मुनि श्री का पादप्रक्षालन किया। इसके पूर्व रविवार को प्रातःकाल मुनि श्री के सान्निध्य में अभिनंदनोदय तीर्थ पर धर्मालुजनों ने अभिषेक शान्तिधारा का पुण्यार्जन किया।

अभिनंदनोदय तीर्थ पर मुनि संघ का नवदा भक्तिपूर्वक पडगाहन हुआ जिसमें मुनि सुधासागर महाराज को पडगाहन पंकज जैन अंगर ब्रह्मचारी सीमा दीदी परिवार, मुनि पूज्यसागर महाराज को पडगाहन सुरेन्द्र कुमार प्रदीप जैन अनौरा परिवार, एलक धैर्यसागर को पडगाहन मदनलाल विकास जैन कोचिंग परिवार, क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन सुरेश जैन सैदपुर परिवार को मिला।

सायंकाल मुनि सुधासागर महाराज ने जिज्ञासा समाधान के दौरान श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसके उपरान्त गुरु वंदना और आरती में सम्मलित होकर श्रावकों ने पुण्यार्जन किया।

स्वयंसेवकों ने संभाली उपसमितियों की कमान

मध्यान्ह में मुनि श्री के सान्निध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने अपनी- अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जिससे अभिनंदनोदय तीर्थ का पंचकल्याणक भव्यता के साथ सम्पन्न हो सके।

बैठक में पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल एवं महामंत्री डा. अक्षय टडैया ने महामहोत्सव की व्यवस्थाओं को विस्तार से बताते हुए उपसमितियों के पदाधिकारी चयनित किए और उनसे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वाहन करने को कहा। बैठक में स्वयंसेवकों ने मुनि श्री से आशीर्वाद लेकर व्यवस्थाएं स्वीकारी।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में सनत इन्द्र पूजन द्रव्य लेकर पहुंचे

निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से नगर में सम्पन्न होने वाले अतिभव्य अभिनंदनोदय तीर्थ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र सनत इन्द्र संजीव राजीव जैन लकी परिवार के आवास से सायंकाल प्रभावना पूर्वक पूजन सामग्री प्रमुख मार्गो से होती हुए अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची।

शोभायात्रा में प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र, जहां विशेष रथ में सवार रहे, वहीं पूजन का द्रव्य लेकर महिलाएं मंगलगान करते हुए निकलीं। शोभायात्रा की दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने पंचायत के पदाधिकारियों के साथ अगुवाई की। शोभायात्रा जब अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची, भक्तजन उत्साह में झूम उठे और मंगलगान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें