समाचार

मुनि सुधासागर महाराज के नगर प्रवेश में उमडा श्रद्धा का सैलाब: उत्साह में झूमे भक्त, महिला मण्डल ने दिखाई अनूठी भक्ति

ग्राम जुगपुरा में मुनि श्री की अगुवाई के लिए धर्मालु श्रावकों का पहुचने का सिलसिला प्रारम्भ हुआ और भव्य गाजे बाजे के साथ जैन पंचायत के पदाधिकारियों के साथ श्रावक श्रेष्ठियों ने मुनि श्री का पदविहार शुरू किया। श्रावक पदविहार में मंगलगान करते हुए जयजयकारों के बीच उछलते कूदते मुनि श्री के साथ पदविहार कर रहे थे।

स्थान स्थान पर मुनि श्री की अगुवाई में रंगोली सजाई गई पादप्रक्षालन कर आरती हेतु श्रावक लालायित रहे। कडाके की सर्दी में मुनि श्री सुधासागर महाराज, नगर गौरव पूज्यसागर महाराज, एलक धैर्यसागर महाराज क्षुल्लक गम्भीरसागर महाराज के साथ शान्त सौम्य मुद्रा में पदविहार करते हुए ललितपुर की ओर ज्यो ज्यो वडे श्रावकों की संख्या भी वडती गई रेल्वे स्टेशन क्रासिंग के निकट मुनि श्री की समाज ने भव्य अगुवानी की।

स्व्यंसेवकों एवं महिला मण्डल के दिव्यघोष के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक और श्रावक शोभायात्रा में आगे आगे चल रहे थे वहीं महिला मण्डल अपने अपने गु्रपों में अनुशासित ढंग से निर्धारित वेशभूषा में चल रही थी कहीं चाचर प्रदर्शन तो कहीं मंगल पुष्प अर्पित करते हुए तो कहीं मंगल कलश लेकर मुनि श्री की अगवाई अपने गु्रपों के माध्यम से कर रही थी।

रेल्वे स्टेशन चैराहा से शोभायात्रा आकाश होटल तिराहे, महावीर नेत्रचिकित्सालय के सामने से होते हुए जव अभिनंदनोदय तीर्थ पहुची प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा मोदी पंकज जैन पार्षद के साथ श्रावक श्राविकाओं ने अतिभव्य रंगोली के बीच मुनि श्री की अगुवाई की और एक माह के अंतराल के उपरान्त अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि सुधासागर महाराज को पाकर हर्षित और प्रफुल्लित हुए।

श्रावकों का उत्साह धर्मप्रभावना का अंग – मुनि सुधासागर

अभिनंदनोदय तीर्थ में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा साधू की अगुवाई में प्रदर्शन कर श्रावक जो उत्साह दिखाते हैं वह धर्मप्रभावना का अंग बनता है। मौसम का विकराल रूप कडाके की शीतलहर भी श्रावकों ने देखी लेकिन शुभ नक्षत्र में अभिनंदनोदय तीर्थ में पहुचना शुभकार्यो का संकेत बताते हुए मुनि श्री ने कहा अब यह प्रवास चातुर्मास क लिए नहीं वरन अभिनंदनोदय तीर्थ के लिए है भव्य पंचकल्याणक के लिए है जिसकी पूरा देश 11 बर्षो से प्रतीक्षा कर रहा है। मुनि श्री ने अभिनंदनोदय तीर्थ की महिमा बताते हुए श्रावकों से मन मानस पचंकल्याणक और उसकी सफलता के लिए बनाने की प्रेरणा दी।

अभिनंदनोदय तीर्थ में होंगे मांगलिक प्रवचन
धर्मसभा के प्रारम्भ में मुनि श्री का पादप्रक्षालन मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा एवं प्रिंस पारौल परिवार ने पंचायत के अध्यक्ष अनिल जेन अंचल प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र सौधर्म इन्द्र स्वतंत्र मोदी, महायज्ञनायक संजीव जैन सीए, महायज्ञनायक अखिलेश गदयाना,कुवेर अशोक दैलवारा,राजा श्रयांस शीलचंद अनौरा, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, सन्मति सराफ, श्रीश सिंघई,समेत श्रेष्ठियों के साथ किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डा0 अक्षय टडैया ने करते हुए बताया कि मुनि श्री का प्रवास अभिनंदनोदय तीर्थ में रहेगा जहां प्रातःकाल 8.30 बजे मुनि श्री के मांगलिक प्रवचन होगे।

आज निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज को नवधा भक्ति पूर्वक पडगाहन का पुण्र्याजन प्रभात कुमार सन्दीप सराफ अलंकार ज्वैलर्स, मुनि पूज्यसागर महाराज को पडगाहन अकिमत कुमार बंसल एजेंसी परिवार, एलेक धैर्यसागर महाराज को पडगाहन रवीन्द्र जैन अंचल परिवार गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन रिषी जैन नईवस्ती परिवार को मिला।

सायंकाल मुनि सुधासागर महाराज ने जिज्ञासा समाधान के दौरान श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जिसका संचालन पं0 आलोक मोदी ने किया इसके उपारान्त गुरू वंदना और आरती में सम्मलित होकर श्रावकों ने पुण्र्याजन किया।

शेाभायात्रा की व्यवस्थाओं को संयोजित करने में धार्मिक संयोजक मनोज जैन बबीना, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, व्यायामशाला संरक्षक नरेन्द्र कडकी,पार्षद महेन्द्र सिंघई,आलोक मयूर, अनुराग जैन शैलू, कैप्टन राजकुमार जैन, महेन्द्रजैन पंचमनगर, संजय रसिया, पंकज सिमरा, राजीव चैधरी,पत्रकार अजय बरया, अजय जैन साइकिल, श्रयांस जैन,अंकुर जैन शानू बाबा, पवन जैन शिवाजी, महेन्द्र मडवैया,आशीष जैन राख,प्रदीप चिगलौआ,अभिनव सौरया, सहित स्याद्वाद बर्द्धमान सेवा संघ, आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर व्यायामशाला, आदिनाथ सेवा संघ वाहुवलि सेवा संघ के स्वयंसेवक कर रहे है।

बंट मंदिर का समोवशरण हुआ आदिनाथ मंदिर में विराजित
बंट जैन समाज ने आज मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ आशीर्वाद से ग्राम बंट के जेन मंदिर में विराजित श्री जी का समोवशरण श्रद्धा और भक्ति के साथ विधिविधान पूर्वक आदिनाथ मंदिर नईवस्ती में विराजित किया। प्रातःकाल श्री जी के अभिषेक शान्तिधारा का पुण्र्याजन सनत कुमार अरविन्द कुमार,शिखरचंद शुभेन्दुजैन, राजकुमार जैन बडकुल ने प्रतिष्ठाचार्य व्रमचारी प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर एवं पं0 श्रयांस जैन सागर के मार्गदर्शन में किया।

इसके पूर्व ग्राम बंट में वेदी निष्ठापन की मांगलिक क्रियाओं में पुण्र्याजन सनत कमार महेन्द्र जैन बडकुल,चन्द्रभान ललित जैन राहुल रसिया परिवार ने किया तदुपरान्त वहां से श्री जी का विहार कराते हुए जव ग्राम जुगपुरा पहुचे वहां मुनि सुधासागर महाराज मुनि पूज्यसागर महाराज एवं संघस्थ साधुओं ने दर्शन किए और पुण्र्याजक परिवार को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की व्यवस्थाए संयोजित करने में मंदिर प्रबंधक जितेन्द्र जैन राजू शुभेन्दु जैन बंट का योगदान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें