मुरैना(मनोज नायक)। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फरवरी, 2023 में आयोजित होने जा रहा है।
आगरा-ग्वालियर हाइवे पर मुरैना (म.प्र.) में स्थित ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर विराजमान ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी द्वारा ने बताया कि क्षेत्र पर श्री पंचकल्याणक महोत्सव समाधिस्थ षष्टपट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य, विदुषी गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के पावन निर्देशन एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्र.जयकुमार निशांत-टीकमगढ़, सह प्रतिष्ठाचार्य ब्र. नितिन भैयाजी टीकमगढ़ के आचार्यत्व में 01 फरवरी से 06 फरवरी तक होने जा रहा है। इस महोत्सव में दिगम्बराचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के सभी आचार्यों, मुनिराजों, आर्यिकाओं, क्षुल्लक-क्षुल्लिकाओं सहित अनेकों मुनिराजों को आमंत्रित किया गया है।
जिसमें आचार्य श्री विनीतसागर जी महाराज ससंघ, गणिनी आर्यिका चंद्रमति माताजी ससंघ, गणिनी आर्यिका मुक्तिभूषण माताजी ससंघ, गणिनी आर्यिका सरस्वतीभूषण माताजी ससंघ, गणिनी आर्यिका श्री लक्ष्मीभूषण माताजी ससंघ, गणिनी आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी ससंघ, गणिनी आर्यिका दृष्टिभूषण माताजी ससंघ, गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ, गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ, आर्यिका श्री कुमुदमति माताजी, आर्यिका श्री अंतसमति माता जी, क्षुल्लिका पूजा भक्ति माताजी, क्षुल्लिका भक्तिमाता जी, क्षुल्लिका अक्षतमति माताजी, क्षुल्लक योगभूषण महाराज, क्षुल्लिका अर्हतमति माताजी की स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं।
ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में भगवान आदिनाथ स्वामी की विशाल एवं भव्य मूर्ति विवेक विहार दिल्ली निवासी वकीलचंद, नीरजकुमार, पंकजकुमार, राजीवकुमार जैन ने प्रदान की हैं। महोत्सव के लिए पूजन द्रव्य सामग्री पंकज- रीना जैन (कल्पतरू इंडस्ट्रीज) दिल्ली ने प्रदान की है। श्री आदिनाथ जन्माभिषेक कलश लेने का सौभाग्य संजीव-सरिता जैन बैंगलोर को प्राप्त हुआ है।
पंचकल्याणक महोत्सव में सौधर्म इंद्र रूपेश- नीलम जैन (चांदी वाले) आगरा, धनपति कुबेर नरेश-रजनी जैन सूरज विहार दिल्ली, महायज्ञ नायक नीरज-ममता जैन विवेक विहार दिल्ली, यज्ञ नायक पवन, पीयूष, परवेश जैन विवेक विहार दिल्ली, ईशान इंद्र सुनील-रेनू जैन बाहुबली एनक्लेव दिल्ली, सानत इंद्र संजय-नीलम जैन ऋषभ विहार दिल्ली, माहेंद्र इंद्र ओमप्रकाश-सावित्री जैन निवाड़, राजा सोम अनिल, राकेश जैन, मनीषा होजरी दिल्ली, राजा श्रेयांस राजकुमार, मनोज, अजय जैन ऋषभ विहार दिल्ली, ब्रह्म इंद्र अनिल-माधवी शाह ग्वालियर, ब्रह्मोत्तर इंद्र आकाश-आशा जैन सूरत, लावन्त इंद्र योगेश अर्चना जैन मुरैना, कापिष्ट इंद्र मुकेश सुनीता जैन बैंगलोर, शुक्र इंद्र विकास-दीपिका जैन अम्बाह, महाशुक्र इंद्र रोज़िन-सोनल जैन आगरा, सतार इंद्र संजय-सीमा जैन लखनादौन, सहस्त्रार इंद्र अमित-भावना जैन दिल्ली, अच्युत इंद्र संदीप-सुरभि जैन मुरैना, महामंडलेश्वर प्रमोद-वीना जैन सरधना, भरत-बाहुबली पारस जैन, सम्भव जैन विवेक विहार दिल्ली, नीलांजना बंदिता जैन सूरजमल विहार दिल्ली, ब्राह्मी कु.तनाया जैन मुरैना, सुंदरी कु.पुण्यांशी जैन आगरा ने बनने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। परम् पूज्य गुरुदेव आचार्य ज्ञानसागर जी की समाधि के दो वर्ष पश्चात उनकी प्रेरणा एवं आशीर्वाद से निर्मित ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है।
इस महोत्सव में पूरे भारतवर्ष से हजारों की संख्या में गुरुभक्तों के पधारने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री ज्ञानतीर्थ महाआराधक परिवार एवं सकल मुरैना जैन समाज ने सभी सकल जैन सधर्मी बन्धुओं से महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में पधारने की अपील की है।