बांसवाड़ा । समाज के कार्य में अपना सहयोग देने व सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरी भागीदारी को बखूबी निभाने के लिए हर साल बांसवाड़ा की कमर्शियल कॉलोनी के रानी चेलना महिला मंडल का गठन किया जाता है। कार्यकारिणी की अध्यक्ष हीना जैन ने बताया की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 2 जुलाई को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी –
कार्यकारिणी में मंडल के सरंक्षक तिलका गांधी,सरोज पंचोरी,दीपिका खोड़निया,सीमा शाह,अल्पा सारगिया,दीपिका सेठ रहे।
वहीं संयोजिका संध्या जैन,अध्यक्ष हीना जैन, उपाध्यक्ष डिम्पल शाह,सचिव प्रियंका (पिंकी) शाह, सह सचिव रीना शाह, सोनल जैन, कोषाध्यक्ष टीना मयंक जैन, सह कोषाध्यक्ष पायल गांधी, सांस्कृतिक मंत्री शिल्पा दोसी,ज्योति शाह, शिखा गांधी, ममता शाह, सीमा संदीप कोठारी,जानू सारगिया,हिमानी धिरावत, प्रवक्ता शीतल सेठ, विहार कमेटी तिलका गांधी, रेखा गांधी,दीपा कोठारी को चुना गया।
इस दौरान कॉमर्शियल कॉलोनी बांसवाड़ा अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल कोठारी,लक्ष्मीलाल जैन समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।